विकास दुबे एनकाउंटर: STF ने पत्नी रिचा और बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ा, नहीं मिली कोई भूमिका

लखनऊ। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टर माइंड विकास दुबे शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया। विकास दुबे के मारे जाने की खबर आने के बाद अब उसकी पत्नी रिचा और बेटे को भी पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। कानपुर एसएसपी दिनेश प्रभु ने कहा इस दुस्साहसिक वारदात में रिचा और उसके बेटे की कोई भूमिका नहीं मिली। वारदात के वक्त वह मौके पर नहीं थी।

Vikas Dubey encounter: STF released wife Richa and son

बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा और बेटे को लखनऊ स्थित कृष्णानगर से पकड़ा था। कृष्णानगर कोतवाली में पूछताछ के बाद पुलिस उसे कानपुर लेकर देर रात पहुंची। वहीं, विकास दुबे के नाबालिग बेटे एक तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। इसके बाद कानपुर पुलिस ने साफ किया था कि विकास दुबे की पत्नी रिचा से पुलिस पूछताछ कर रही थी। चूंकि बेटा नाबालिग है, लिहाजा वह अपनी मां के साथ है। बेटे से कोई पूछताछ नहीं हो रही है।

महाकाल मंदिर से विकास हुआ था गिरफ्तार
दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए का इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महाकाल मंदिर परिसर से 9 जुलाई को गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद शाम 7 बजे मध्‍य प्रदेश पुलिस ने उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था। एसटीएफ उसे सड़क मार्ग से कानपुर ला रही थी। इस दौरान शुक्रवार सुबह कानपुर में यूपी एसटीएफ के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। तभी विकास दुबे ने हथियार छीकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+