VIDEO: दहेज के लिए महिला को किया गंजा, कराया गर्भपात
मुरादाबाद। मुरादाबाद में दहेज के लालचियों की एक शर्मनाक हरकत सामने आयी है। यहां के सरीफनगर गांव में दहेज के लिए एक महिला के साथ मारपीट किया गया, उसे घर से निकाल दिया गया और फिर उसके बाल मुंड़वा दिया गए।
जानकारी के मुताबिक शबनम नाम की महिला की शादी तीन माह पहले हुई थी लेकिन दहेज़ के लोभियों ने इस नावविवहिता को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
ससुराल वालों ने हद उस वक्त पार कर दी जब महिला को जमकर मारापीटा और गंजा करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने अब संज्ञान में लेकर जांच शुरु कर दी है। देखें वीडियो:













Click it and Unblock the Notifications