Video- डीआईजी साहब ने भरे चौराहे पर बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने किया सस्पेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आला पुलिस अधिकारियों की हनक किस कदर उनके सिर पर सवार हो गयी है इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। लखनऊ के डीआईजी ने भरे चौराहे पर एक बुजुर्ग को तमाचा जड़ दिया। Audio- सुनिये यूपी के गालीबाज और अभद्र दरोगा जी को

लखनऊ के भूतनाथ मार्केट में जब डीआईजी डीके चौधरी साहब खरीददारी करन पहुंचे तो वह वहां अतिक्रमण हटाने मे जुट गये। लेकिन डीआईजी साहब को बड़े-बड़े दुकानदार नहीं दिखे, उन्हें एक गरीब बुजुर्ग अपना गुस्सा उतारने के लिए दिख गया और उन्होंने भरे चौराहे पर बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।

डीआईजी साहब का वीडियो जिस तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसका मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

दरअसल जिस वक्त डीआईजी साहब शॉपिंग करने मार्केट पहुंचे तो वह जाम में फंस गये। लेकिन जब उनके वाहन को बाजार से निकलने का रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने एक बुजुर्ग को गाड़ी से उतरकर डांटने लगे और उनका पारा इतना बढ़ा कि उन्होंने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+