विहिप का दावा यूपी में हिंदुओं की आबादी में हो रही कमी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की गिरती आबादी को लेकर 23 जून को विश्व हिदू परिषद पटना में चर्चा करेगी। वीएचपी यूपी में एक सर्वे करेगी जिसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि किन इलाकों में हिंदुओं की आबादी कम हुई है।
कैराना अभी बाकी है- वीएचपी का दावा मजबूर हिंदू छोड़ रहे घर

पटना में तीन दिन चलने वाली इस मीटिंग की शुरुआत 23 जून से होगी। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हिंदुओं की आबादी में कमी की रिपोर्ट मिलने के बाद यूपी के कई इलाके में हिंदुओं की आबादी के सर्वे का काम शुरु किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि इन इलाकों में 60 साल से हिंदू बाहुल्यता में थे लेकिन पलायन की वजह से इन इलाकों में हिंदुओं की आबादी में कमी आयी।
यूपी चुनाव से पहले फिर छिड़ा भगवा राग
विएचपी की यह प्रक्रिया मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित होगा कि हिंदुओं की आबादी कम होने की क्या वजह है। क्यों इन इलाकों में हिंदू पलायन कर रहे हैं। कैराना में हिंदुओं के पलायन की खबर के बाद विहिप ने इस मुद्दे के विस्तार में जाने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications