NEET और JEE परीक्षाओं के समर्थन में योगी सरकार, कहा- केंद्र सरकार जो निर्देश देगी उसका पालन होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने NEET और JEE परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NEET और JEE की परीक्षा पर कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 बड़ी परीक्षाएं कराई हैं। 9 अगस्त को B.Ed की परीक्षाएं आयोजित कराई। स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में भी कोई संक्रमण का खतरा नहीं रहा, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। अपर मुख्य सचिव गृह ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं कराने के बारे में जो निर्देश केंद्र सरकार देगी, केंद्र सरकार की संस्थाएं देंगी, प्रदेश सरकार उसका पूरा पालन करेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।

uttar pradesh Yogi government in favor of holding NEET and JEE examinations

यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5447 नए केस

बता दें, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5447 नए मामले सामने आए हैं। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या 52,651 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,57,879 हैं। उन्होंने बताया कि अब तक संक्रमित लोगों में से 3294 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 1,22,277 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 52,02,557 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

Recommended Video

    NEET-JEE Exam 2020 : छात्रों को समर्थन में उतरे Rahul Gandhi, Online Campaign शुरू | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ने डेढ़ लाख टेस्ट प्रतिदिन तक करने के निर्देश दिए

    उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में लगभग 62,800 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक लगभग 7 लाख लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग क्षमता हर हालात में 1,50,000 प्रतिदिन तक करने के निर्देश दिए हैं। हर जनपद में निर्धारित संख्या में एंटीजन टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+