UP : योगी कैबिनेट में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, 4 नए नगर पंचायत को मिली मंजूरी
लखनऊ, 06 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मुहर लगी। बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।

योगी कैबिनेट में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। यूपी सरकार का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। नगर विकास के 12 प्रस्ताव पास हुए, 4 नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली। देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय की सीमा विस्तार का विस्तार होगा। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा। अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी।
किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ राशि के जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications