COVID-19: यूपी में एक दिन में कोरोना के 5898 नए केस, 82 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। रोज करीब पांच हजार नए केस सामने आ रहे तो वहीं मौतों का आंकड़ा भी 100 पहुंचने वाला है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के 5 हजार 898 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 82 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 51 हजार 317 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,48,562 हैं।

Recommended Video

      Corona in India : पिछले 24 घंटे में 67,151 नए केस दर्ज, कुल आंकड़ा 32 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी
      Uttar Pradesh reports 5898 new COVID 19 cases 82 people lost life

      कुछ परिस्थितियों में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जाएगी

      अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कल प्रदेश में 1,44,802 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 49,41,679 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। अब तक प्रदेश में 1,93,20,725 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 9,71,70,306 लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले लोगों को 7 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और फिर 7 दिन के होम क्वारंटाइन में रहना होता था। भारत सरकार ने गाइडलाइन में कुछ परिवर्तन किया है, प्रदेश में भी उसके अनुरूप कुछ परिस्थितियों में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जाएगी।

      प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 15409

      उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को, अगर किसी के घर में मृत्यु हुई है और वो विदेश लौटा है तो उसे इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जा सकती है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति और 10 साल से छोटे बच्चों के अभिभावक को भी जिला प्रशासन द्वारा छूट दी जा सकती है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 15 हजार 409 हो गई है, जिनमें 14,22,800 मकान चिन्हित हैं। लगभग 82,23,509 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 25,768 लोग रह रहे हैं।

      अवनीश अवस्थी ने बताया कि धारा 188 के तहत अब तक 2,03,967 FIR दर्ज करते हुए 3,93,634 लोगों को नामजद किया गया है। 1,35,00,853 वाहनों की सघन चेकिंग में 69,634 वाहन सीज किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,32,722 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं। वहीं, कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1111 लोगों के खिलाफ 825 FIR दर्ज करते हुए 391 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2354 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+