Coronavirus यूपी में बरपा रहा कहर, प‍िछले 24 घंटों में 20 हजार से ज्‍यादा नए केस

लखनऊ, अप्रैल 14: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोज नए र‍िकॉर्ड बना रहा है। कल 18 हजार से ज्‍यादा नए मामले आए थे, जबकि आज एक बार फि‍र कोरोना के आंकड़ों ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटों मे 20 हजार से ज्‍यादा नए केस दर्ज दर्ज क‍िए गए हैं। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमि‍त मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि प‍िछले 24 घंटों में 20,510 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 4, 517 लोगों को ड‍िस्‍चार्ज कि‍या गया है। प्रदेश में अब कोरोना के एक्‍टि‍व केसों की संख्‍या 1,11,835 हो गई है।

Recommended Video

    गुजरात में 24 घंटे के भीतर मिले अब तक के सबसे ज्यादा 6690 कोरोना मरीज, ऐसे टूटे कई रिकॉर्ड
    uttar pradesh reports 20510 new COVID 19 cases in last 24 hours

    यूपी में कोरोना से अब तक 9,376 लोगों की मौत

    अमि‍त मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में कोरोना से अब तक 9,376 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,10,121 सैंपल की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3,73,84,344 सैंपल की जांच की गई है। अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है।

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कोरोना पॉजिट‍िव

    बता दें, उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी इसकी चपेट में आ गए हैं। बुधवार को ट्वीट कर उन्‍होंने इसकी जानकारी दी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव भी कोव‍िड 19 पॉजिट‍िव म‍िल हैं। यही नहीं योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन सहित कई अफसर भी संक्रम‍ित हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+