UP: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5423 नए केस, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को दिया ये आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5423 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 49 हजार 242 हो गई है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1 लाख 35 हजार 613 हैं। इस प्रकार रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 72.21 हो गया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण से अभी तक कुल 2926 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी जिलाधिकारी दिन में 2 बार अपने जिले की टीम के साथ बैठक करेंगे, सीएमओ के साथ बैठक करेंगे।

uttar pradesh reported 5423 new cases of coronavirus in last 24 hours

एक दिन में 1,30,445 सैंपल्स की जांच

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कल प्रदेश में 1,30,445 सैंपल्स की जांच की गई है। यह एक दिन में अब तक किसी भी प्रदेश द्वारा किए सबसे ज्यादा टेस्ट हैं। अब तक प्रदेश में कुल 45,51,619 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। कल 5 सैंपल के 2139 पूल लगाए गए जिसमें से 294 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 273 पूल लगाए गए जिसमें से 31 में पॉजिटिविटी पाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 62,744 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक 6,72,275 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है।

Recommended Video

    Corona in India : 24 घंटे में Covid-19 के 69,239 नए केस, कुल आंकड़ा 30 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने दिए ये जिलाधिकारियों को दिए ये ​आदेश

    यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी जिलाधिकारी दिन में 2 बार अपने जिले की टीम के साथ बैठक करेंगे, सीएमओ के साथ बैठक करेंगे। सुबह की बैठक अस्पताल में और शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 14453 हो गई है, जिनमें 13,45,000 मकान चिन्हित हैं। लगभग 78 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं।

    गौतमबुद्ध नगर लौट रहे प्रवासी मजदूर

    उधर, गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने बताया, 'जनपद गौतमबुद्ध नगर आर्थिक पथ पर प्रगति कर रहा है, कोरोना से भी हम लड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रवासी मजदूर काम के लिए गौतमबुद्ध नगर लौट रहे हैं। ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को रोका जा सके।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+