यूपी में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार चौथे दिन दर्ज की गई कमी, एक्टिस केस 3 लाख पार
लखनऊ, अप्रैल 27: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन कमी दर्ज की गई। साथ ही ठीक होने वाले लोगों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32,993 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30,398 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,06,458 हो गई है।

4 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना यूपी
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 4 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 1,84,144 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 4,01,41,354 सैंपल्स की जांच की गई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने हर जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रणाली लागू की जाए। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में देखता रहे कि अगर किसी मरीज को अस्पताल की आवश्यकता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। नवनीत सहगल के मुताबिक, वैक्सीनेशन के अभियान के लिए 1 करोड़ से ज्यादा डोज का आदेश निर्गत किया गया है और प्रयास किया जा रहा है कि समय पर डोज उपलब्ध कराई जाएं।
सीएम ने की कार्यालयों में कर्मचारियों को शिफ्ट में बुलाने की अपील
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि कार्यालयों में कर्मचारियों को शिफ्ट में बुलाएं। एक बार में आधे से अधिक कर्मचारियों को न बुलाया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों से अपील की है कि अनावश्यक भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाएं और बगैर मास्क घर के बाहर बिलकुल न निकलें।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications