COVID-19: यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 7,336 नए मामले, रिकवरी रेट पहुंचा 91.4 फीसदी
लखनऊ, मई 19: उत्तर प्रदेश में 24 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू' लागू है। इसका प्रदेश में सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। संक्रमण के नए मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे डबल से भी ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है। अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं।

यूपी में कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़ी
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़ी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 91.4 फीसदी है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 2,99,327 सैंपल्स की जांच की गई, जो एक दिन की रिकॉर्ड संख्या है। अब तक कुल 4,55,31,018 टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।
टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर किया जा रहा काम
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम किया जा रहा है। अब ज्यादा टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे हैं, आज 2,19,000 टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications