COVID-19: यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 26 नए मामले, 23 मरीज हुए ठीक

लखनऊ, 20 अगस्त: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16,85,877 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। आज प्रदेश के 15 जनपदों अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती और शामली में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में देश में 36 हजार नए Covid-19 case दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh records 26 new covid 19 cases in last 24 hours

    सीएम योगी ने बैठक में दिए ये निर्देश

    सीएम योगी ने शुक्रवार को कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 5.26 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की सिंगल डोज प्राप्त कर ली है, जबकि वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या जल्द ही एक करोड़ के पार हो जाएगी। शनिवार का दिन वैक्सीन की दूसरी डोज पाने वाले लोगों के लिए आरक्षित रखा गया है।

    यूपी में एक्टिव कोविड केस की संख्या 408 पहुंची

    बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 7.01 करोड़ से अधिक कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। साथ ही 6.24 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव कोविड केस की संख्या 408 रह गई है। सीएम योगी ने कहा कि यह समय सतर्कता और सावधानी बरतने का है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि औसतन प्रतिदिन 2.50 लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में हुई 2,33,350 सैंपल की टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 17 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+