यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 16 नए मामले, 28 मरीज हुए ठीक

लखनऊ, 08 सितंबर: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 28 लोग कोरोना से ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 16,86,417 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और कोरोना के कुल मामले 17,09,494 हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,17,546 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक 7,40,38,991 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

uttar pradesh records 16 new cases of last 24 hours

31 जनपदों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 8,24,78,764 डोज़ दी जा चुकी हैं। प्रदेश में कल 14,51,621 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,90,01,007 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई हैं। इनमें से 1,34,77,757 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 214 है। प्रदेश के 31 जनपदों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है।

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

सीएम योगी ने फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा और कानपुर नगर सहित सभी जनपदों में डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों के नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि कानपुर नगर में चिकित्सकों की विशेष टीम कैम्प करे। सीएम ने बताया कि प्रदेश में 7 सितंबर से 'घर-घर सर्वेक्षण' कार्यक्रम संचालित है, इसके अन्तर्गत बुखार व संक्रमण के अन्य लक्षणों के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर मेडिसिन किट का वितरण किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+