अब आधुनिक हथियार और तकनीक से लैस होगी उत्तर प्रदेश पुलिस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य पुलिस के सामने आए दिन नई चुनौतियां आ रही हैं। ऐसे में जवानों को आधुनिक तकनीक और जानकारी से लैस होने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने ये बातें पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान कही। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अपराध के मामले में पुलिस ने इन दिनों बड़ी संख्या में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की है। साइबर क्राइम आज के दौर में पुलिस के सामने एक नई चुनौती बनकर उभरा है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ और इलाहाबाद में भी नियंत्रण कक्ष खोले जाएंगे। वहीं, शहीदों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने का भी प्रस्ताव है। इस दौरान उन्होंने कई पुलिसकर्मियों के साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को भी सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications