यूपी: अब पीलीभीत में टीवी जर्नलिस्ट पर हमला, मोटरसाकिल के पीछे बांध कर घसीटा गया

लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में स्वतंत्र पत्रकार जगेंद्र को जिंदा जलाकर मार देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और पत्रकार पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ गई है। पीलीभीत में न्यूज चैनल के पत्रकार हैदर खान को दबंग अरविंद प्रकाश और उसके साथियों ने पहले जमकर मारा-पीटा फिर मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर घसीटते रहे। दबंगों ने पत्रकार को तबतक घसीटा जबतक वो बेहाश नही हो गया। पत्रकार को अधमरा कर दबंग उसे वहीं छोड़कर चले गये। (Video- जिंदा जलाकर मार दिये जाने वाले पत्रकार की आखिरी आवाज)

Journalist in Uttar Pradesh Thrashed, Dragged Behind Motorcycle
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैदर ने कुछ दिन पहले अरविंद प्रकाश नाम के एक व्यक्ति की ख़बर दिखाई थी, जिसने अपने भाई की जमीन पर जबरदस्ती कब्ज़ा करने के लिए अपने पिता की पिटाई कर दी थी। हैदर ने खुद बयान दिया है कि आनंद और इनके लड़कों ने घेर लिया और फिर मारना-पीटना शुरू कर दिया। रंजिश ये थी कि इन लोगों का विवाद चल रहा था। इनको लगा कि मैं इनके भाई की मदद कर रहा हूं। इनका कहना है कि तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीलीभीत के पूरनपुर खाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं एक खबर यह भी आ रही है कि यूपी सरकार पत्रकारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और एक बेवसाइट शुरु करने जा रही है जहां पत्रकार अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+