Video- जिंदा जलाकर मार दिये जाने वाले पत्रकार की आखिरी आवाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से जंगलराज कायम हो गया है उसे देखते हुए यहां की कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह को सपा के मंत्री राम मूर्ती को बेनकाब करना इतना महंगा पड़ा कि उन्हें जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

akhilesh yadav

वहीं जगेंद्र की हत्या के खिलाफ अखिलेश सरकार की सुस्ती को देखते हुए लोगों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। जगेंद्र की हत्या के मामले की सीबीआई जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है।

जगेंद्र सिंह ने फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के मंत्री राम मूर्ती वर्मा के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा जिसके बाद उनके गुर्गों ने उनपर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जला दिया। लेकिन किस कदर गजेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हुई है वो खुद उसे बयां करते हैं। जगेंद्र सिंह का वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहते है कि मुझे मार देते जलाया क्यूं।

राम मूर्ती वर्मा पर जबरन जमीन हड़पने सहित कई आरोप हैं जिसका खुलासा जगेंद्र सिंह निर्भिकता से कर रहे थे जिसकी सजा उन्हें अपनी जान देकर देनी पड़ी। जगेंद्र के खिलाफ राम मूर्ती वर्मा ने पुलिस का नायाजय फायदा उठाया और उनके खिलाफ जमकर उसका दुरउपयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+