बागपत में हैवानियत: किडनैप कर लड़की से गैंगरेप फिर जिंदा जला दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली एक युवती को दस दिन पहले चार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले युवती से सामूहिक बलात्कार किया फिर जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन युवती की जली हुई लाश जिले के दोघट इलाके के जंगल में मिली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति बागपत ईट- भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसने डाक से शिकायती पत्र भेजकर पुलिस को सूचना दी है कि दस दिन पूर्व उसके साथ भट्ठे पर मजदूरी करने वाली उसकी छोटी बेटी को चार युवकों ने अगवा कर लिया था। आरोपी उसे चौगामा इलाके में ले गये और सामूहिक बलातकार के बाद उसे जिंदा जला दिया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद से परिवार इतना दहशत में है कि खुलकर शिकायत भी नहीं कर पा रहा है। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पिता ने पहले बेटी के साथ हुए दरिंदगी को भूलने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं भूल सका तो उसने के सीओ को डाक से शिकायती पत्र भेजकर सूचना दी। सीओ ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल जांच करें और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+