UP: कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत इन नेताओं का नाम शामिल

लखनऊ, 06 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 30 नेताओं का नाम शामिल है। अराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शिद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव भी चुनाव प्रचार करेंगे।

Uttar Pradesh Elections 2022 Congress star campaigners list for fourth phase

सोनिया गांधी, राज बब्बर का नाम नहीं है शामिल

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम भी सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा हार्दिक पटेल भी चुनाव प्रचार करेंगे। लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और यूपी के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर का नाम शामिल नहीं किया गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+