यूपीः शनिवार को सामने आए कोरोना संक्रमण के 38 हजार से ज्यादा मामले, 23 की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 38055 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 23 हजार 331 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब प्रदेश में 2 लाख 88 हजार 144 एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 7 लाख 52 हजार 211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक 10 हजार 959 लोगों की मौत हो गई है।

uttar pradesh corona update 38055 new case of covid 19

वहीं वाराणसी में 2786, कानपुर में 2044 केस, मेरठ में 1745, प्रयागराज में 1468 केस, गोरखपुर में 1344 और मुरादाबाद में 1351 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ अब तक 96,79,557 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 19,43,675 लोगों को लगाई जा चुकी है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया था। इसकी शुरुआत बीती रात 8 बजे से हो चुकी है। ये लॉकडाउन 26 अप्रैल सुबह सात बजे तक चलेगा। इसके अलावा पहले से चला आ रहा नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। यही नहीं, राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नाइट कर्फ्यू को दो घंटे और बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+