यूपी में कई मंत्री हुए पैदल, राजा भैय्या का भी मंत्रालय छिना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गाज गिरी है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को पांच कैबिनिटे मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने आठ मंत्रियों की उनके मंत्रालय से छुट्टी कर दी है। कैबिनेट मंत्रियों में स्टाम्प मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अम्बिका चौधरी, वस्त्र उद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया, खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय और प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकान्त ओझा शामिल हैं।वहीं बर्खास्त होने वाले राज्यमंत्रियों में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत शरण गंगवार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कई मंत्रियों से उनके अहम मंत्रालय भी छीन लिये हैं। जिन मंत्रियों के मंत्रालय छीने गये हैं उनके नाम हैं-
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन
समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद - उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पारसनाथ यादव
- बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चौधरी
- परिवहन मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव
- होमगार्डस एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
- खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या
- सार्वजनिक उद्यम एवं मत्स्य मंत्री इकबाल महमूद
- माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली हैं।
फिलहाल जिन कैबिनेट मंत्रियों के मंत्रालय छीने गये हैं वो मुख्यमंत्री के पास हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री के पास 57 की बजाए 85 मंत्रालय हो गये हैं।
वहीं मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट का विस्तार 31 अक्टूबर यानि रविवार को करेंगे। बताया जा रहा है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव इन मंत्रियों के कामकाज से नाखुश थे।












Click it and Unblock the Notifications