औद्योगिक विकास मंत्री सतीशा महाना कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- संपर्क में आने वाले जांच करवा लें
लखनऊ। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी शनिवार को खुद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने भी इस बात का जानकारी खुद ट्वीट करके दी थी। इसी के साथ यूपी में 13 मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस ले चुका है।

सतीश महाना ने ट्वीट कर दी जानकारी
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को ट्वीट खुद कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि, 'कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।'
योगी सरकार के 13 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से आम-हो या खास सभी प्रभावित हो रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के 13 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस ले चुका है। गुरुवार को भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनसे पहले प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। उन्हें लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications