Bird flu को लेकर एक्शन में यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश

Bird flu alert in Uttar Pradesh, लखनऊ। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच देशभर में बर्ड फ्लू (Bird flu) को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद पशुपालन विभाग भी हरकत में आ गया और पूरे प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Recommended Video

    Bird Flu Alert in UP: Yogi Government ने जारी की एडवायजरी, देखें क्या हैं निर्देश | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh: Animal Husbandry Department issues advisory regarding bird flu

    उत्तर प्रदेश के पशुधन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Laxmi Narayan Chaudhary) ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से पक्षियों के नमूने जमा किए जाएंगे और उन्हें परीक्षण के लिए लैब में भेजा जाएगा। हम बर्ड फ्लू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएंगे।

    यूपी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    इस एडवाइजरी में सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पक्षियों के पानी पीने के जलाशयों पर नजर रखी जाये। अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर भी नजर रखी जाये। इसके अलावा एडवाइजरी में लिखा है कि जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो तुरंत उसे फोरेंसिक जांच के लिये लैब में भेजा जाये।

    एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि बाहरी राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आनेवाली गाड़ियों की जांच की जाये। अगर कोई पक्षी बीमार या मृत पाया जाता है तो उसे प्रदेश की सीमा में प्रवेश ना दिया जाये। एडवाइजरी ने मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखने का आदेश भी दिया है। उत्तर प्रदेश की इस एडवाइजरी में लिखा है कि 'मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाये और उस दिन मंडियों की पूरी साफ-सफाई की जाए।'

    बाहरी पक्षियों को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी बर्ड सैंक्चुरी और पक्षी पार्कों की सूची बनायी जाये, जहां पर प्रवासी पक्षी आते है। इसके अलावा भारत सरकार की संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन कराया जाये और संक्रमण रोकने के तरीकों को इस्तेमाल किया जाये। सभी जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में फेस मास्क और पीपीई किट की कमी ना हो और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जाये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+