यूपी: घरेलू कलह के चलते पति ने टीचर पत्नी पर फेंका तेजाब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात युवकों ने एक शिक्षिका पर तेजाब से हमला किया। शिक्षिका के कंधे और अन्य हिस्से पर तेजाब गिरा, जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज क्षेत्र में मऊ प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका आरती माला मऊ रेलवे क्रॉसिंग से स्कूल की ओर जा रही थीं।

पुलिस ने बताया कि महिला के कंधे और अन्य हिस्सों पर ही तेजाब पड़ा है। इससे 'डीप बर्निग' नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2006 में अजय कुमार कुशवाहा से हुई थी। घरेलू कलह के चलते दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर तेजाब डालकर जलाने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications