यूपी: ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर, 4 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। यह हादसा लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर हुआ। पुलिस ने बताया कि बाराबंकी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।

लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
आनन-फानन में राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह शवों को बोलेरो से निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications