यूपी: बदला लेने के लिए 20 साल की युवती ने 2 साल की मासूम बच्ची को जिंदा जलाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक 20 साल की युवती ने 2 साल की मासूम बच्ची को जिंदा जला दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि बच्ची की मां ने युवती पर चोरी का इल्जाम लगाया था। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे घटना की चश्मदीद बनी एक बच्ची साल की बच्ची के बयान के बाद युवती सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरु हो गई है।

घटना के बाद हंगामा मचा तो आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे बदले की भावना है। दरअसल कुछ समय पहले दीक्षा की मां ने बेबी पर कुंडल चोरी करने का आरोप लगाया था। दीक्षा की मां के मुताबिक बेबी ने कुंडल चुराकर एक सुनार के यहां 6000 रुपये में गिरवी रख दिए। मामले का खुलासा होने बाद पंचायत बैठी। पंचायत में युवती से 6000 रुपये वापस दिलाए गए, जिसके बाद से ही शैली बदला लेने की सोच रही थी।












Click it and Unblock the Notifications