यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 255 नए केस, 16 जिलों में एक भी केस नहीं
लखनऊ, 22 जून: उत्तर प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 255 मामले सामने आए हैं। वहीं, 16 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। इन 16 जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। पिछले 24 घंटों में 397 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब चार हजार से कम है। रिकवरी रेट 98.5 फीसदी है।

Recommended Video
सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि टेस्ट की संख्या नहीं घटाई गई है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि एक जुलाई से वे कम से कम 10-12 लाख टीका प्रतिदिन लगाने की व्यवस्था करे। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2.63 करोड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें 2.22 करोड़ पहली डोज दी गई है और 40 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
सीएम योगी ने जताया संतोष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण पर संतोष जताया है और अफसरों को लगातार टेस्टिंग करने का निर्देश दिया। मंगलवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कोविड वैक्सीनेशन अभियान नई दिशा को प्राप्त कर रहा है। 21 जून को पहले दिन निर्धारित 06 लाख वैक्सीनेशन के सापेक्ष 07 लाख 29 हजार 197 लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया। यह निरंतरता बनी रहे। अब तक 02 करोड़ 63 लाख 22 हजार 777 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 01 जुलाई से प्रतिदिन 10-12 लाख के लक्ष्य के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।












Click it and Unblock the Notifications