योगी के मंत्री बोले- खाने के बाद वज्रासन करें ड्राइवर, नहीं होगा हादसा
लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे के बाद सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं बसों के समुचित रख रखाव को लेकर परिवहन निगम का मंथन शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश भर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक अनोखा समाधान बताया कि खाना खाने के बाद बस चालकों को 'वज्रासन' करना चाहिए, ताकि बस चलाते समय उन्हें झपकी न आये। सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर 8 जुलाई को हुई बस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, 'बस चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुई था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नियोजन विभाग के सभागार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला ने प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बुधवार को बैठक की। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई घटना को केंद्र में रखते हुए अधिकारियों से कमियों और सुझावों पर कई घंटे चर्चा हुई। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए बस चालकों को भोजन के बाद 20 मिनट वज्रासन करना चाहिए। इससे बस हादसों पर अंकुश लगेगा। उनका मानना है कि भरपेट भोजन करने पर झपकी आने लगती है। मंत्री ने क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस नई व्यवस्था को प्रभावी करने का निर्देश दिया।
बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि दुर्घटनाएं रोकने के लिहाज से कुछ सुझाव मिले हैं, जिनमें क्रैश बैरियर लगाना, रंबल स्ट्रिप की संख्या बढ़ाना, लंबी दूरी की बसों पर दो चालकों की तैनाती शामिल है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा चौकसी बढ़ाएंगे। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार विशेषकर तड़के और रात में तेज रफ्तार के खतरों को लेकर पूर्व में आगाह कर चुके हैं। बता दें कि दुर्घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने आगरा गये सिंह ने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि चालक को झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications