आजम खां का मंत्री पद आज छिन सकता है

लखनऊ। यूपी के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खां को उनके पद से हटना पद सकता है। आजम खां पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट बड़ा फैसला देने वाला है। आजप खां पर लाभ के दो पदों पर बने रहने का आरोप है।

गौरतलब है कि आजम खां उत्‍तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के होने के साथ जल निगम के प्रमुख भी हैं। ऐसे मे उनके खिलाफ दायर की गयी जनहित याचिका में उनके खिलाफ कार्यवाही की जाने की मांग की गयी है जिसपर कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

उधर राज्य सरकार ने इस तरह के किसी भी आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि आजम खां प्रदेश के जल निगम के अध्यक्ष के तौर पर कोई भी मानदेय नहीं ले रहे हैं। लिहाजा उनपर लाभ के दो पदों पर बने रहने के आरोप बेबुनियाद हैं।

अमर आएंगे, जाएंगे मुलायम से दूर आजम खान

वहीं आजम खान के मामले से इतर उन्हें विधायक के रूप में अयोग्य ठहराए जाने की भी कोर्ट से गुजारिश की गयी है। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति श्री नारायण शुक्ल की खंडपीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+