रंजीत बच्चन मर्डर केस: यूपी STF ने गोरखपुर से चार संदिग्धों को उठाया, खंगाल रही कॉल डिटेल
लखनऊ। विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन मर्डर केस मामले की जांच अब गोरखपुर तक पहुंच गई है। रंजीत बच्चन मर्डर केस की जांच कर रही यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर से तीन और रायबरेली से एक संदिग्ध को पकड़ा है। गोरखपुर से उठाए गए लोगों रंजीत के परिचित बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने रंजीत मर्डर केस में अहम सुराग हाथ लगने के भी संकेत दिए है।

89 लोगों की निकाली कॉल डिटेल
रंजीत मर्डर केस की छानबीन में जुटी यूपीएसटीएफ को रणजीत बच्चन के 6 ऐसे विवादों के बारे में जानकारी हुई है, जिनके कारण हत्या करवाई जा सकती है। कुछ मामले रुपए और कुछ रंजिश के हैं। साथ ही पुलिस रंजीत बच्चन के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में 89 लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई। इसमें 17 लोगों के मोबाइल को पुलिस ने डायवर्जन पर ले रखा है। इन मोबाइल नंबरों की लिसनिंग की जा रही है। मोबाइल के कॉल डिटेल व डायवर्जन से कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक इसी आधार पर राजधानी के कई इलाकों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। देर रात तक पूछताछ की गई। लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।

कॉल डिटेल भी बयां कर रही हत्या की साजिश की कहानी
वहीं एक काफी करीबी के मोबाइल पर वारदात के बाद तत्काल सूचना दी गई। इसकी पुष्टि पुलिस कर रही है। लेकिन उसने सूचना मिलने की बात से इनकार भी किया। साथ ही करीब 20 मिनट बाद अपने मोबाइल के जरिए रणजीत बच्चन के रिश्तेदारों को वारदात के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने रंजीत बच्चन के मोबाइल से मिले कई महिलाओं के मोबाइल नंबर पर पूछताछ की। उनमें से कुछ संदिग्ध नंबरों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी शुरू कर दी गई। वहीं मोबाइल पर मिले डिटेल के आधार पर रंजीत से सोशल साइट पर जुड़े लोगों के बारे मे जानकारी जुटा रही है। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी के लोग शामिल हैं।

संदिग्ध शख्स की पुलिस ने जारी की फोटो
इससे पहले लखनऊ पुलिस ने एक संदिग्ध युवक का फोटो जारी कर दी। साथ ही लखनऊ पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से एक सीयूजी मोबाइल नंबर 9454400137 और मेल आईडी [email protected] जारी की गई। जिस पर संदिग्ध व्यक्ति के बारे और हत्याकांड से जुड़ी किसी अन्य सूचना के बारे में जानकारी दी जा सकती है। वहीं, लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications