अपने मंत्री का कलंक धोएंगे सीएम अखिलेश

अखिलेश के इस मंत्री पर गैंगरेप जैसा संगीन मामला दर्ज है। मंत्री को बचाने के लिए यूपी सरकार ने बिजनौर के डीएम को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है कि वो जनहित में मनोज कुमार पारस के ऊपर लगे आरोपों को हटा रही है और उन पर दर्ज मामला वापस ले रही है। गौरतलब है कि मनोज कुमार पारस के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाने के लिए पीड़िता को काफी मशक्कत करने पड़ी है।
मंत्री पर गंभीर आरोप होने के कारण पुलिस पीड़िता का आरोप नहीं दर्ज कर रही है। कोर्ट की दखल के बाद ही ये मामला दर्ज हुआ था, लेकिन अब अखिलेश सरकार अपने मंत्री को इस केस से बाइज्जत बरी करवाने में जुट गई है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले यूपी सरकार ने एटा के सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज गैंग रेप का मामला वापस लेने के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने ही आतंकवाद के आरोपियों से भी केस वापस लेने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications