COVID-19: यूपी में 24 घंटे में महज 709 केस, 1706 मरीज हुए ठीक

लखनऊ, जून 09: उत्तर प्रदेश में प‍िछले 24 घंटे में कोरोना के 709 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1706 लोग ड‍िस्‍चार्ज हुए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्‍या में भी कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 12959 हो गई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 40 दिनों से लगातार सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 98 फीसदी हो गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम केस दर्ज, 2219 की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    up records 709 fresh cases of covid 19 in last 24 hours

    यूपी सरकार की ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति सफल साबित हुई

    उन्‍होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,89,809 सैंपल्स की जांच की गई और अब तक कुल 5,21,98,161 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। बता दें, यूपी सरकार ने बुधवार से कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया है। नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार और रविवार) जारी रहेगा। सरकार का दावा है कि राज्य में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सफल साबित हुई है। इसी का परिणाम है कि लगातार संक्रमण के केस कम हो रहे हैं।

    यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने लगवाए टीके

    प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 4.57 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने को अब केंद्रों पर भीड़ जुट रही है। अभी तक यूपी में कुल 2.11 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं, जिसमें 1.76 करोड़ ने पहली व 36.78 लाख ने दूसरी डोज लगवाई है। फिलहाल, प्रदेश में जून में एक करोड़ और जुलाई में तीन करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।आंकड़ों के मुताबिक, बीती सात जून यानी सोमवार को यूपी में सबसे ज्यादा टीके लगाए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+