यूपी में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 55 नए केस, 107 हुए ठीक
लखनऊ, 21 जुलाई: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 55 नए मामले सामने आए, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 107 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अलीगढ़, बलरामपुर, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज नहीं बचा है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1036 रह गई है। रिकवरी 98.6 फीसदी चल रहा है।

Recommended Video
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 2,46,186 सैंपल्स की जांच की गई, इनमें से 1,27,000 से अधिक RT-PCR जांच है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.02 फीसदी चल रही है। पूरे महामारी के दौर की ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 2.7 फीसदी के आसपास चल रही है। उन्होंने बताया कि कल 4,93, 921 वैक्सीन डोज लगाई गई। अब तक 3,47, 95, 562 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है और 67,64, 570 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। अबतक कुल मिलाकर 4,15,60,132 डोज लगाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सरकारी आवास में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने टाइम स्लॉट जारी कर उसके अनुसार टीकाकरण करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि 3.47 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 67.65 लाख प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त कर ली है। टीकाकरण की सुगमता के लिए केवल उन्हीं को केंद्र तक बुलाया जाए, जिनका टीकाकरण होना है।
सीएम योगी ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। 20 जुलाई तक प्रदेश में लगभग 4.15 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications