यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 336 नए मामले, 69 मरीजों की मौत

लखनऊ, 17 जून: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 69 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस अवधि में 658 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 6,019 रह गई है। रिकवरी दर 98.4% है।

up records 336 fresh cases of covid 19 in last 24 hours

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Bhopal में मिला Covid-19 का Delta Plus Variant | वनइंडिया हिंदी

    पिछले 24 घंटे में 2,90,234 सैंपल की जांच की गई

    उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,90,234 सैंपल की जांच की गई है। पॉजिटिविटी दर 0.1% के नीचले स्तर पर है। अब तक राज्य में कुल मिलाकर 5,44,36,119 टेस्ट किए जा चुके हैं। 2,02,92,946 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ मिल चुकी है। इनमें से 39,10,074 लोग दूसरी डोज़ ले चुके हैं। 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 50,81,583 डोज़ दे चुके हैं।

    वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश में कोरोना के मामले हर रोज कम होते जा रहे हैं, जो कि संतोषजनक है लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ। जरा सी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। अब तक कुल 16 लाख 75 हजार 685 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सभी तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है। प्रदेश ऑक्सीजन जेनेरेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। कल 5 और प्लांट की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 441 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित की स्थापना की जा रही है। इनमें से लगातार प्रयासों से अब 100 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। प्लांट स्थापना से जुड़े कार्यों की सतत समीक्षा की जाए। इस संबंध में भारत सरकार से समन्वय बनाए रखा जाए। सीएम ने कहा कि 50 बेड से अधिक सभी अस्पताल ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिहाज से आत्मनिर्भर होगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+