यूपी में कोरोना के प‍िछले 24 घंटों में 3,278 नए मामले, 188 मरीजों की मौत

लखनऊ, मई 27: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से न‍ियंत्रण में आ रहा है। र‍िकवरी रेट बढ़ रहा है, साथ ही कोरोना से रोज होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोव‍िड के 3,278 नए मामले सामने आए, जबकि 188 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 6,995 है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 58,270 रह गई है, जो 30 अप्रैल के हमारे पीक के मुकाबले 81.26% कम है।

up records 3278 new cases of coronavirus in last 24 hours

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, रिकवरी 95.4 फीसदी हो गई है। कल कुल पॉजिटिविटी 1.1% रही है। पिछले 24 घंटों में 3,47,821 टेस्ट किए गए। इनमें से 1,59,000 से अधिक RTPCR टेस्ट हुए जो कि एक रिकॉर्ड है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गुरुवार को सिद्धार्थनगर में बोलते हुए कहा क‍ि हर जिले में बच्चों के लिए दवा किट उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने माता-पिता के लिए विशेष बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया है, जहां 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता के लिए टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, ''आशंका व्यक्त की जा रही थी कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा एक्टिव केस होंगे। हमने कोविड प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया। आज उत्तर प्रदेश में सिर्फ 58,000 एक्टिव कोविड केस रह गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 95% से अधिक हो गया है।'' उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में टेस्ट एवं ट्रीटमेंट को लेकर व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। प्रदेश में अब तक 4.80 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि लक्षणयुक्त लोगों को मेडिसिन किट वितरित की जा रही हैं। RRT लक्षणयुक्त लोगों का एंटीजन टेस्ट कर रही है। संदिग्ध लोगों के RT-PCR टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि पिछले 26-27 दिनों में एक्टिव केसों में लगभग 85% तक की गिरावट आई है। प्रत्येक जनपद में टेस्टिंग क्षमता निरंतर बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 3.47 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए गए हैं। निगरानी समितियां गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+