COVID-19:यूपी में पिछले 24 घंटे में 310 नए केस, रिकवरी रेट पहुंचा 98.3 फीसदी

लखनऊ, 16 जून: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के 310 नए केस सामने आए हैं। अब प्रदेश में कुल 6 हजार से भी कम एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 2,83,000 कोविड सैंपल की जांच की गई। इस तरह अब तक पांच करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। अब तक यूपी में 2.38 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

up records 310 new cases of covid 19 in last 24 hours

प्रदेश में रिकवरी रेट 98.3 फीसदी

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी रेट 98.3 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,86,396 सैंपल्स की जांच की गई और अब तक कुल 5,41,45,947 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 4,08,731 डोज लगाई गई। अब तक 1,99,53,946 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 38,75,540 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 2,38,29,486 डोज़ लगाई गई है।

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को टीका-कवर प्रदान करने की प्रक्रिया और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर गांवों के अलग-अलग क्लस्टर बनाकर सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाए। लोगों को ग्राम पंचायत भवन अथवा निकटतम सीएचसी पर ही वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाए। जिस दिन टीकाकरण होना है, उस तिथि के बारे में लोगों को पहले से जानकारी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+