यूपी में कोरोना के प‍िछले 24 घंटे में 1317 नए केस, CM योगी ने कही ये बात

लखनऊ, जून 01: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग खत्‍म होता द‍िख रहा है। प‍िछले 24 घंटों की बात करें तो पूरे प्रदेश में कोरोना के महज 1317 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5625 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब रिकवरी रेट 96.2 फीसदी हो चुका है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 32,465 रह गई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 3,23,795 टेस्ट किए गए। कल पॉजिटिविटी रेट 0.5% दर्ज की गई। उन्‍होंने बताया कि महामारी की शुरूआत से अब की पॉजिटिविटी रेट 3.4% है।

up records 1317 new cases of coronavirus in last 24 hours

यूपी में अभिभावक स्पेशल वैक्सीनेशन केंद्र शुरू

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आज से अभिभावक स्पेशल वैक्सीनेशन केंद्र भी शुरू कर दिए गए हैं। हर जनपद में कम से कम 2 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं जहां ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं। अब तक 1,48,51,890 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 34,80,426 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 1,83,32,316 डोज दी जा चुकी है।

हम दूसरी वेव पर लगभग नियंत्रण करने में सफल हुए हैं: सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ''हम दूसरी वेव पर लगभग नियंत्रण करने में सफल हुए हैं और उत्तर प्रदेश में आज सक्रिय मामले काफी कम हो चुके हैं। इसलिए 61 जनपदों में कोरोना कर्फ्यू में आज से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक छूट दी गई है। तीन नए जनपदों को हम आज छूट देने जा रहे हैं।'' बता दें, यूपी के तीन और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी गई है। अब लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, जौनपुर जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम हो गई है। इन जिलों में बुधवार से केवल कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी बाजारों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। अब आंशिक कोरोना कर्फ्यू सिर्फ यूपी के 11 जिलों में ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+