वीडियो में देखें यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत: कफन के लिए सरेआम उतरवा दी बुजुर्ग की धोती
लखनऊ। कभी शव को बूट से पलटने जैसी घटिया हरकत तो कभी लाश को ऑटो के फर्श पर रखकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने जैसी शर्मनाक वारदात। यूपी पुलिस हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती है जो सुर्खियां बन जाएं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जिले में सामने आया है। यहां एक पुलिसवाले की हरकत ने वर्दी को शर्मसार कर दिया है। जी हां पुलिस ने एक बुजुर्ग की धोती उतरवाकर उसे एक लाश का कफन बना दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला हरदोई के नवीन फल मंडी का है। लोगों ने पुलिस को एक युवक की लाश टीन शेड से लटके होने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर तो पहुंच गई लेकिन लाश को सील करने के लिए दो गज कफन का इंतजाम नहीं कर सकी।लाश को देखने वालों की भीड़ में एक बुजुर्ग भी मौजूद था जिसने सफेद धोती पहनी थी।
दारोगा साहब ने सरेआम बुजुर्ग की धोती उतारवा कर उसे ही मृतक का कफन बना डाला। बाद में बुजुर्ग ने किसी से अंगौछा मांगा और उसे बांध कर अपनी इज्जत बचाई। हरदोई के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह से जब पूछा गया कि पुलिस ने एक बुजुर्ग की धोती उतरवाकर लाश का कफन बना दिया तो उन्होंने इस बात को मानने से इनकार दिया।
कैसे हुई थी युवक की मौत
हरदोई के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी में 22 साल के युवक सोनेलाल का शव संदिग्ध हालत में लटकता मिला। उसका किसी महिला से प्रेम संबंध था। वह रिक्शा चलाकर अपना और अपनी प्रेमिका का खर्चा उठा रहा था। महिला से कोर्ट मैरिज की बात को लेकर उसका विवाद हुआ। इससे नाराज युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications