Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: 51,216 पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख में होगा बदलाव, बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव

लखनऊ। हाल ही में होने वाली उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा पर एक बार फिर से मुसीबत के बादल खड़े हो गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 51,216 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा अब 19 व 20 जनवरी को आयोजित कराने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा है। बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा है कि कार्यदायी संस्था ने 4 और 5 जनवरी 2019 को परीक्षा कराने में दिक्कतें आने की बात कही है।

up police constable recruitment exam date may change in january

दो पालियों में होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग को भेजे गए इस पत्र में लिखा गया है कि पहले जो परीक्षा 4 और 5 जनवरी को आयोजित होनी थी उसके कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। नए कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम को तीन बजे से पांच बजे के बीच कराने की योजना है। इसी तरह 20 जनवरी को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित करना प्रस्तावित है।

up police constable recruitment exam date may change in january

वैसे तो 19 और 20 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा कराए जाने की बात है, हालांकि यह भी निश्चित नहीं है। हालांकि भले ही पुलिस भर्ती बोर्ड ने यह फैसला ले लिया हो कि परीक्षा की डेट आगे बढ़ानी है लेकिन गृह विभाग प्रयागराज में होने वाले कुंभ और अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख कर अंतिम निर्णय लेगा।

इतने होंगे भर्ती के पद

हालांकि भर्ती के एलान के बाद प्रमुख सचिव ने सख्त आदेश दिया था कि इन भर्तियों में सभी नियमों का पालन किया जाएगा लेकिन अभी से भर्ती परीक्षा पर मुसीबत के बादल मंडराने लगे हैं। इन भर्तियों के बाद पुलिस महकमें में छुट्टियां न मिलने और काम के दौरान प्रशिक्षण न होने जैसी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इनमें नागरिक पुलिस के 32,000 पद और पीएसी के 19,216 पद होंगे। नागरिक पुलिस में महिलाओं के लिए 20 फीसदी पद आरक्षित होंगे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का फेक वीडियो रीट्वीट कर फंसीं स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+