UP Panchayat Elections 2021: नतीजों के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कही ये बात
लखनऊ, मई 05: उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। ये चुनाव जहां एक ओर प्रदेश की सत्ताधारी बीजेपी के लिए खतरे की घंटी जैसा दिखा वहीं विपक्ष दल समाजवादी पार्टी के लिए राहत भरा रहा। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है।

सभी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करें: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, 'जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव-2021में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। इस चुनौतीपूर्ण कालखण्ड में आप सभी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करें तथा मानवता की सेवा में सहभागी बनें।' उन्होंने आगे कहा कि 'चुनाव परिणामों के उपरांत प्रशासन की गाइडलाइन्स तथा 'कोरोना कर्फ्यू' के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलकामनाएं।'
बीजेपी पर भारी साबित हुई समाजवादी पार्टी
Recommended Video
उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत वॉर्ड के अधिकतर सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। पंचायत चुनाव के परिणाम सत्ताधारी दल बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी को इन चुनावों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संजीवनी मिलती दिख रही है। जिला पंचायत वार्ड के नतीजों में सपा बीजेपी पर भारी साबित हुई है। सपा उम्मीदवार 747 सीटों पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। वहीं, बीजेपी सिर्फ 666 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा था, 'सभी जीते हुए प्रत्याशी व कार्यकर्ता स्वयं को सुरक्षित रखते हुए तत्काल समाज की यथासंभव मदद करने मे लग जाएं। ये सेवा और सहयोग का समय है।'












Click it and Unblock the Notifications