यूपी पंचायत चुनाव मतगणना: सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, देखें PHOTOS
लखनऊ, मई 02: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद न जाने कितने लोग संक्रमित होंगे और कितने लोग अपनी जान गंवा बैठेंगे। दरअसल, ये हम नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आ रही तस्वीरें कह रही हैं। जहां सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद मतगणना स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया जा रहा है। सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो प्रदेश के तमाम जिलों में मतगणना स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए।
Recommended Video

बाराबंकी में मतगणना केंद्र का हाल
बाराबंकी के रामनगर तहसील में बने मतगणना केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। मतगणना स्थल के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस-प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने में नाकाम दिख रहा है।

हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र का नजारा
हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र में मतगणना स्थल के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी है। इस दौरान कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नहीं दिखा।

लखनऊ में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां
राजधानी लखनऊ, जहां कोरोना वायरस से कहर बरपा रहा है, वहां भी कोविड प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन हो रहा है। पंचायत चुनाव की काउंटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी।

सुप्रीम कोर्ट ने की थी सख्त टिप्पणी
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को मतगणना टाले जाने की आवश्यकता जाहिर करते हुए सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि यदि यूपी पंचायत चुनाव के परिणाम 2-3 हफ्ते टल जाते हैं तो इससे कोई 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा'।












Click it and Unblock the Notifications