UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से CM योगी ने की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुईं तेज
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल को एक पुस्तक भेंट की। हालांकि इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के पीछे संभावित मंत्रिमंडल विस्तार भी एक वजह हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को राजभवन जाकर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने 'वेद रहस्य' नामक पुस्तक भेंट की। राज्यपाल से यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक हुई। हालांक इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।
ऐसी भी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि योगी की यह मुलाकात यूपी में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी हो सकती है। हालांकि अभी इस मामले को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
हालांकि लखनऊ के सियासी गलियारे मे ंइस बात की चर्चाएं कल रात से ही लगनी शुरू हो गई हैं कि मंत्रिमंडल विस्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्रियों को 10 नवंबर के आसपास लखनऊ में रहने को कहा गया है। अपुष्ट सूत्रों को दावा है कि कुछ संभावित मंत्रियों के यहां मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन भी जा रहा है जिनको कार्यक्रम में रहने के लिए कहा गया है।
सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो कुछ मंत्रियों का कद घट सकता है वहीं 2024 के चुनावी लिहाज से कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें कुछ नए और चौंकाने वाले चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। एसबीएसपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर और सपा छोड़कर बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
पिछले सप्ताह ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार की अटकलें तेज हो गईं। ऐसा माना जा रहा है कि यूपी में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications