UP News: UPPCL के चेयरमैन एम देवराज को हटाया गया, आशीष गोयल को मिली कमान

यूपी के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम देवराज को हटा दिया गया है। उनकी जगह आशीष गोयल को नया चेयरमैन बनाया गया है।

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने आखिरकार उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन एम देवराज ( M Devaraj ) को सरकार ने हटा दिया है। लंबे समय में उनके हटने की अटकलें लगाईं जा रही थीं। ऐसा माना जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच मतभेदों की वजह से उनको हटाया गया है।

एके शर्मा

दरअसल यूपी में बिजली की किल्ल्त काफी समय से चल रही है। इसके लिए एम देवराज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि उनके और ऊर्जा मंत्र के बीच कई मुद्दों को लेकर गहरे मतभेद थे जिसका असर विभाग के कामकाज पर पड़ रहा था। इसको देखते हुए सरकार ने देवराज को बिजली विभाग से हटाकर प्राविधिक शिक्षा विभाग भेज दिया है।

आशीष गोयल को मिली जिम्मेदारी

यूपीपीसीएट की जिम्मेदारी अब प्रतिक्षारत वरिष्ठ आईएएस आशीष गोयल को दी गई है। गोयल काफी वरिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं और उनके पास अच्छा खासा अनुभव भी है। कुछ दिनों पहले ही वह केंद्र की प्रतिनियुक्ति से लौटे थे। अब उनको ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि आईएएस अफसर नरेंद्र भूषण अभी प्रतिक्षारत बने हुए हैं। जबकि कल्पना अवस्थी को उपाम की जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+