UP News: लाउडस्पीकर के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई, इन जगहों से हटाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्र
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार निर्देश पर 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस ने 27 नवंबर को सुबह 5 से 7 बजे तक सार्वजनिक स्थान और धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है।
चेकिंग टीम बनाकर की गई कार्रवाई
प्रदेश में सुबह 5 बजे से 7 तक राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में एक चेकिंग चेकिंग टीम बनाकर धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र और लाउडस्पीकर को चेक किया गया। मानक के विपरीत निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक चल रहे लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने का अभियान चलाया गया।

पुलिस ने की यह कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर चलाए जा रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों और लाउडस्पीकर को चेक किया है। जहां आवाज अधिक थी। वहां कार्रवाई कर मानक के अनुसार कराई गई। इसके अलावा मानक के विपरीत निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक चल रहे 3238 लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्र को हटाया या उतरवाया गया। इस दौरान ध्वनि मानक सीमा कर रहे कई लोगों को सचेत करते हुए नोटिस देकर चेतावनी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications