UP News: विधानसभा चुनाव पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम पाठक, भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी
UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बना रहे हैं। तेलंगाना के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में है। हमने सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां भाजपा की मौजूदगी है। वहां हम प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। तेलंगाना में भी हमने पहले से अच्छा प्रदर्शन किया है।

देश में इन दोनों मिजोरम सहित पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और मिजोरम में मतदान हो चुका है। तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 3 दिसंबर को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में नई नियमावली पर उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अब इसके अनुसार काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications