Ground Breaking Ceremony का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन,कहा- बदली यूपी की दशा, बह रही विकास की धारा

PM Modi News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को निवेश महाकुंभ में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरीमनी में हिस्सा लिया एंव कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। विकसित भारत के लिए सब लोग एकजुट हुए हैं। वर्तमान समय में यहां का माहौल बेहतर हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यहां अपराध ही अपराध था। जब हम इसे विकसित करने की बात कहते थे तो कोई सुनने को तैयार नहीं था। अपराध ने विकास को खत्म कर दिया था। आज यूपी में योगी सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था का निर्माण किया है। आज सभी लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया। इसमें 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। 21 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं को शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। यूपीसीडा की करीब 1.50 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उत्तर प्रदेश को रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में भी अब तक का सबसे बड़ा निवेश मिला है। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में जीबीसी में 1.41 लाख करोड़ की 114 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+