Lucknow News: अवैध निर्माण गिराते समय हुआ हादसा, नाराज लोगों ने लखनऊ एलडीए टीम पर किया पथराव

Lucknow LDA News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को अवैध निर्माण गिराते समय बड़ा हादसा हो गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने एलडीए टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के अकबरनगर में रविवार को एलडीए की टीम भारी पुलिस फोर्स लेकर अवैध निर्माण गिराने पहुंची थी। जैसे ही अवैध निर्माण गिराने का कार्य टीम द्वारा शुरू किया गया, इसका मलवा चारों तरफ फैल गया।

lucknow

इसके बाद एलडीए की टीम और स्‍थानीय लोगों में झड़प शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

स्‍थानीय लोग एलडीए की टीम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एलडीए की टीम की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

लखनऊ के अकबरनगर की इस घटना से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा था. सपा मुखिया अखिलेश ने एक्स पर लिखा- "ये है भाजपा की 'आवास विनाश योजना' : लखनऊ के अकबरनगर के उजड़ते हुए परिवार कुछ कहना चाहते हैं. परिवारवाले ही परिवारवालों का दर्द समझते हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+