UP News: फेस्टिव सीजन में ऊर्जा विभाग ने कसी कमर, एके शर्मा ने दिए ये निर्देश
UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यूपी सरकार उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए विद्युत व्यवस्था की कमियों को दूर कर विद्युत तंत्र को सुदृढ़ कर रही है। इसके लिए बिजली की जर्जर लाइन एवं पोल को बदला जा रहा है। बांस, बल्ली के सहारे हो रही आपूर्ति में सुधार हेतु बांस बल्ली को हटाकर विद्युत पोल लगाये जा रहे।

ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि के निर्देश
अधिकारियों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही। लो बोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए फीडर को अलग किया जा रहा। नये फीडर और उपकेन्द्र बनाये जा रहे। पूरे प्रदेश में पहली बार व्यापक पैमाने पर अनुरक्षण कार्य किया जा रहा, जिससे आने वाले समय में विद्युत की अनवरत आपूर्ति की जा सकेगी। वर्तमान में 22 से 23 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत के कार्य कराये जा रहे।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने निर्देशित किया है कि त्योहारों के अवसर पर नवरात्रि, दशहरा, दीपावली में प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की ढ़िलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। त्योहरों में बिजली न जाए इसके पूरे प्रबंध किये जाए। लोकल फाल्ट के दौरान तत्काल इसे ठीक करना सुनिश्चित करें।
बिजली की ट्रिपिंग रोकने के निर्देश
ट्रांसफार्मर के जलने व खराब होने पर तत्काल इसे बदला जाए। शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध रहें। ट्राली ट्रांसफार्मर के पर्याप्त व्यवस्था रहे। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनीटरिंग करें। कहीं पर भी कमियॉ दिखे उसे शीघ्र दुरूस्त करने का भी प्रयास किया जाए। विद्युत की ट्रिपिंग रोकने के लिए फ्यूज, अर्थिंग और जम्फर वायर को भी चेक किया जाए।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरों एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में लगाये जाने वाले दुर्गापूजा पंडालों के आसपास विद्युत व्यवस्था की निगरानी की जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। श्रद्धालुओं को भी जागरूक करें कि विद्युत लाइनों व पोल से दूर पूजा पंडालों को स्थापित करायें।












Click it and Unblock the Notifications