UP News: नव्य अयोध्या की मूर्तियों का सीएम योगी की निगरानी में हो रहा निर्माण, दिखेगी श्रीराम की झलक
UP News: आगामी 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों बाद नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मर्यादा पुरुषोत्तम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्या अयोध्या का निर्माण हो रहा है।
सीएम योगी का प्रयास है कि यहां पूरी दुनिया को पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर से लेकर आधुनिकता की झलक देखने को मिले। इसके लिए योगी सरकार ने देश ही नहीं बल्कि विदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। जो अपनी मूर्ति कला और चित्रकला से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन का चित्रण करेंगे। साथ ही लोगों के दिलों और दिमाग पर भव्य उद्घाटन समारोह की अमिट छाप छोड़ेंगे।

योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन समारोह को जल, नभ और तल से भव्य रूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को मूर्ति कला के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करने के निर्देश दिए थे। क्योंकि हमारी मूर्ति कला पूरे विश्व में सबसे पुरानी कला है। यह कला लोगों को युगों-युगों तक इतिहास से जोड़ती आई है।
ऐसे में मंदिर के उद्घाटन समारोह में आने वाली पीढियां को युगों-युगों तक यादगार बनाने और कलाओं के संरक्षण, संवर्धन के लिए मूर्ति शिल्प कला की कार्यशाला के आयोजन के निर्देश दिए गए थे। यही वजह है कि अयोध्या में मंदिर उद्घाटन के भव्य समारोह को इतिहास के काल खंडों में समृद्ध साक्षी के रूप में संजोने के लिए मूर्तिकला की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए देश और विदेश के दिग्गज मूर्ति और शिल्प कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। यह कलाकार रामायण परंपरा और प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों से जुड़ी हुई मूर्तियों का निर्माण करेंगे। वहीं इन मूर्तियों के जरिए प्रभु श्रीराम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
योगी सरकार अयोध्या के विभिन्न घाटों एवं स्थलों पर रामायण से जुड़ी कलाकृतियों की स्थापना के लिए 2 करोड़ की धनराशि खर्च करेगी। इन कलाकृतियों के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ को सौंप गई है। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के जरिए कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इंकलाब कृतियों आधुनिक रूप से साज-सज्जा भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications