UP News: सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे गोरखपुर, जानिए मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। सीएम योगी महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद महादेव झारखंडी शिव मंदिर के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वहां लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे।

सीएम योगी के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को दो पालियों में आयोजित किया गया है।

cm yogi

उन्होंने बताया कि पहली पारी में शहर से सटे ब्लॉकों के पात्र आवेदकों का विवाह कार्यक्रम होगा। दूसरी पारी में अन्य ब्लाॅकों के लोगों को बुलाया गया है। पूरे आयोजन में करीब 1500 लोगों को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। सभी आवेदनों की पात्रता की जांच की जा रही है। इसके अलावा सीएम योगी दोपहर दो बजे गोरखनाथ मंदिर के वीवीआईपी गेट के सामने जिला सहकारी फेडरेशन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी महादेव झारखंडी शिव मंदिर के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कई कार्यक्रम होंगे। यात्रा वैन पर शहरी क्षेत्र के लिए शासन से निर्धारित कार्यक्रमों का प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शनिवार की सुबह 12:30 बजे से सुना जा सकेगा। इसके पहले मुख्यमंत्री 12 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों के साथ खुद भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना के नए स्वीकृत आवासों का सांकेतिक भूमि पूजन भी करेंगे। नगर निगम के ऐसे 1100 नव स्वीकृत आवास के प्रथम किस्त के तौर पर लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपए की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+