UP News: धारा 370 को लेकर बोले सीएम योगी, कहा-'सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभिनंदनीय'
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उच्चतम न्यायालय द्वारा धारा 370 और 35 A के संबंध में दिए गए निर्णय को अभिनंदनीय बताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा धारा 370 और 35 A के संबंध में दिया गया निर्णय अभिनंदनीय है। यह 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है। 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जम्मू- कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने वाले ऐतिहासिक कार्य के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से उनका पुनः हार्दिक आभार ! निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख क्षेत्र सुशासन, विकास और समृद्धि के नए मापदंड स्थापित करेंगे। जय हिंद !'
पांच जजों की पीठ ने संवैधानिक माना केंद्र का फैसला
आपको बता दें कि 11 दिसंबर के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ ने 5 अगस्त 2019 के केंद्र सरकार के फैसले को संवैधानिक रूप से वैध माना है। जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications